• Home
  • News
  • Uttarakhand: Another big accident happened again! Bolero vehicle fell into ditch, two people including driver died

उत्तराखण्डः फिर हुआ एक और बड़ा हादसा! खाई में गिरा बोलेरो वाहन, चालक सहित दो लोगों की मौत

editor
  • Awaaz Desk
  • July 20, 2024 08:07 AM
Uttarakhand: Another big accident happened again! Bolero vehicle fell into ditch, two people including driver died

विकासनगर। उत्तराखण्ड में आज एक के बाद एक दो बड़े हादसे हुए हैं। पहला हादसा राजधानी दून के अजबपुर फ्लाईओवर के पास हुआ। यहां एक अनियंत्रित बस ने स्कूटी सवार दो पुलिसकर्मियों को कुचल डाला। हादसे में एक महिला दरोगा कांता थापा की मौत हो गई। वहीं सिपाही शकुंतला घायल हैं। दूसरा हादसा विकासनगर में हुआ। यहां त्यूणी में कथियान-डांगुठा मोटर मार्ग पर एक बोलरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बोलरो वाहन कथियान से ऐठान की ओर जा रहा था। वाहन में चालक सहित दो लोग सवार थे। ऐठान गांव से कुछ दूरी पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। वाहन में खाई में जा गिरा। स्थानीय ग्रामीण दोनों व्यक्तियों को बाहर निकालने के लिए खाई में उतरे। लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी। राजस्व उपनिरीक्षक भीमदत्त जोशी ने बताया कि मृतकों की पहचान त्यूणी तहसील क्षेत्र के ऐठान गांव निवासी जयेंद्र सिंह पुत्र चंदराम और हुकम सिंह पुत्र प्रताप सिंह के रूप में हुई है। 


संबंधित आलेख: