• Home
  • News
  • Uttarakhand: Athletes depart from Almora to participate in the National Ju-Jitsu Championship! Officials, public representatives, and sports enthusiasts extend their best wishes.

उत्तराखण्डः नेशनल जु-जित्सु चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए अल्मोड़ा से रवाना हुए खिलाड़ी! अधिकारियो, जनप्रतिनिधियों और खेल प्रेमियों ने दी शुभकामनाएं

editor
  • Awaaz Desk
  • October 09, 2025 09:10 AM
Uttarakhand: Athletes depart from Almora to participate in the National Ju-Jitsu Championship! Officials, public representatives, and sports enthusiasts extend their best wishes.

अल्मोड़ा। यूपी के सहारनपुर के डॉक्टर बीआर अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 9 से 12 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होने जा रही सीनियर नेशनल जु-जित्सु चैंपियनशिप के लिए अल्मोड़ा के जु-जित्सु टीम गुरूवार को रवाना हुई। कोच यशपाल भट्ट ने बताया कि टीम में अंडर-21 में नेशनल कराटे व मार्शल आर्ट एकेडमी अल्मोड़ा की हिमानी मेर व आदित्य लटवाल पैरा वर्ग में भाग ले रहे हैं। दोनों खिलाड़ी ने वाजा, फाइटिंग, कांटेक्ट डूओ और शो-इवेंट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर जिलाधिकारी आलोक पांडे, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, सतीश जोशी, प्रज्ञा जोशी, नीलेश जोशी, कमल जोशी, कोच यशपाल भट्ट, दीप्ति पाण्डेय, दीपा गढ़िया, स्मिता जोशी ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।


संबंधित आलेख: