• Home
  • News
  • Uttarakhand: Auli will host the National Winter Games! The National Winter Games begin on February 13th, with Chief Minister Dhami inaugurating them.

उत्तराखण्डः औली में सजेगा राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों का मंच! 13 फरवरी से नेशनल विंटर गेम्स का आगाज, सीएम धामी करेंगे उद्घाटन

  • Awaaz Desk
  • February 12, 2026 06:02 AM
Uttarakhand: Auli will host the National Winter Games! The National Winter Games begin on February 13th, with Chief Minister Dhami inaugurating them.

देहरादून। उत्तराखण्ड में कल 13 फरवरी से औली नेशनल विंटर गेम्स की शुरूआत होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गेम्स का उद्घाटन करेंगे। गेम्स के लिए आज खिलाड़ी औली पहुंच जाएंगे। इसके साथ ही खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। इसके बाद कल शुक्रवार को 11 बजे नेशनल विंटर गेम्स का सीएम धामी उद्घाटन करेंगे। जोशीमठ स्थित औली में खिलाड़ियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। उत्तराखंड विंटर गेम्स एसोसिएशन के सेक्रेटरी अजय भट्ट ने कहा कि औली विंटर गेम्स को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। देशभर की 17 टीमें यहां पर बुलायी गई हैं। उनमें 10 से ज़्यादा टीमें बुधवार शाम तक औली पहुंच चुकी हैं। आज गुरुवार को अराइवल का दिन है। इसलिए सारी टीमें ओली में पहुंच जाएंगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी औली नेशनल विंटर गैम्स का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि हर दिन होने वाले इवेंट्स को लेकर एक दिन पहले टेक्निकल कमिटी की बैठक तय करती है कि अगले दिन कौन से इवेंट होने हैं। वहीं अब तक के प्लान के अनुसार उन्होंने बताया कि 13 फरवरी को उद्घाटन समारोह से पहले सुबह सुबह एक ज्वाइंट स्लालम रेस का आयोजन करवाया जाएगा। हालांकि अन्तिम निर्णय शुक्रवार शाम होने वाली टेक्निकल कमिटी की बैठक में ही लिया जाएगा। 16 फ़रवरी तक चलने वाले इस विंटर गेम्स में एल्पाइन, स्नोबोट, स्नो माउंट्रेनिंग, स्नो शू, औली मैराथन जैसे इवेंट आयोजित किए जाएंगे।
 


संबंधित आलेख: