• Home
  • News
  • Uttarakhand: Baba Dhirendra Shastri of Bageshwar Dham and poet Kumar Vishwas arrived on the banks of the Yamuna River and performed special prayers at Ganganani.

उत्तराखण्डः मां यमुना के तट पर पहुंचे बागेश्वर धाम के बाबा धीरेन्द्र शास्त्री और कवि कुमार विश्वास! गंगनानी में की विशेष पूजा-अर्चना

  • Awaaz Desk
  • November 05, 2025 10:11 AM
Uttarakhand: Baba Dhirendra Shastri of Bageshwar Dham and poet Kumar Vishwas arrived on the banks of the Yamuna River and performed special prayers at Ganganani.

उत्तरकाशी। प्रसिद्ध कथा वाचक धीरेन्द्र शास्त्री और मशहूर कवि कुमार विश्वास आज उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी पहुंचे हैं। वह आज हेलीकॉप्टर से गंगनानी गए और वहां उन्होंने मां यमुना के तट पर विशेष पूजा अर्चना की। उसके बाद यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली में यमुना के दर्शन के लिए रवाना हुए। बता दें कि बागेश्वर धाम के बाबा पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री अब अपनी धार्मिक यात्रा उत्तराखंड से शुरू करने जा रहे हैं। पहले इस यात्रा की शुरुआत दिल्ली के छतरपुर से तय थी, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। अब यह यात्रा उत्तरकाशी जनपद के गंगनानी और खरसाली गांव से शुरू हो रही है। यह वही पवित्र स्थल है, जहां मां गंगा और यमुना का संगम माना जाता है। बताया जा रहा है कि इस यात्रा का उद्देश्य सनातन संस्कृति और अध्यात्म के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। उत्तरकाशी जिले के बड़कोट से करीब 7 किमी यमुनोत्री की ओर सड़क मार्ग पर ही यमुना नदी तट किनारे गंगनानी नामक स्थान है। यहां प्राचीन कुंड से भागीरथी का जल निकलता है, जो कि एक जलधारा के रूप में यहां यमुना नदी से मिलता है। इसी स्थान पर सरबडियार की ओर से बहकर आने वाली केदारगंगा के मिलने से यह संगम त्रिवेणी संगम हो जाता है।


संबंधित आलेख: