उत्तराखंड/बागेश्वर कोरोना अपडेट :480 सैंपल भेजे,अब तक कुल 6168 पॉजिटिव केस दर्ज हुए जिले में
बागेश्वर मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ0 सुनीता टम्टा द्वारा अवगत कराया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 480 सैंपल भेजे गयें हैं। अब तक 156237 सैंपल भेजे जा चुकें हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के 6168 पॉजिटिव केस आयें हैं, जिनमें से 6082 मरीज अबतक स्वस्थ हो चुके है । वर्तमान में जनपद में कुल 30 मरीजों में से 03 संक्रमित मरीज का ईलाज कोविड अस्पताल में चल रहा है तथा 27 मरीज घर में आईसोलशन में हैं। अब तक कुल 56 व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है । सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना के 08 केस आये हैं,औऱ आज कोई मरीज डिस्चार्ज नहीं किये गए है।