• Home
  • News
  • Uttarakhand: Big accident in Nainital, pickup vehicle fell into the ditch! One dead, seven injured

उत्तराखण्डः नैनीताल में बड़ा हादसा, खाई में गिरा पिकअप वाहन! एक की मौत, सात लोग जख्मी

  • Awaaz Desk
  • March 12, 2024 06:03 AM
Uttarakhand: Big accident in Nainital, pickup vehicle fell into the ditch! One dead, seven injured

नैनीताल। नैनीताल जनपद में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां भीमताल के धारी ब्लॉक के पलड़ा मंे एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। हादसे में एक युवक की मौत होने की खबर है, जबकि सात लोग घायल बताए जा रहे हैं। गंभीर चार घायलों को एसटीएच भेज दिया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिकअप में सवार लोग हल्द्वानी से शादी का सामान लेकर हरीनगर सरना जा रहे थे। घायलों के अनुसार कच्ची और संकरी सड़क के कारण संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन हल्द्वानी से हरीनगर सरना जा रहा था। सोमवार रात आठ बजे पिकअप गांव से एक किलोमीटर पहले पलड़ा पहुंची थी कि अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया है। काफी मशक्कत के बाद करीब डेढ़ घंटे में सभी आठ लोगों को करीब 100 फीट खाई से निकालकर सड़क तक लाया गया। ग्रामीणों ने निजी वाहनों से आठ घायलों को पदमपुरी सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने दीवान राम (52) निवासी लमगड़ा अल्मोड़ा को मृत घोषित कर दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस और एबुलेंस के समय से नहीं पहुंचने से घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया। भवाली-भीमताल सीओ सुमित पांडे का कहना है कि पुलिस के देर से पहुंचने का आरोप गलत है। पुलिस ने समय से पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष कमित जोशी आदि मौजूद रहे। इधर, पदमपुरी सीएचसी के डॉ. सुष्मित ह्यांकी का कहना है कि घायल आठ लोगों में चार को हल्द्वानी रेफर किया है। इनमें दो की हालत गंभीर है।


संबंधित आलेख: