• Home
  • News
  • Uttarakhand: Big action by Food Department in Rudrapur! Raid in SK Food Products factory, samples of sweets taken

उत्तराखण्डः रुद्रपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई! एसके फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री में छापेमारी, लिए मिठाईयों के सैंपल

editor
  • Awaaz Desk
  • October 24, 2024 09:10 AM
Uttarakhand: Big action by Food Department in Rudrapur! Raid in SK Food Products factory, samples of sweets taken

रुद्रपुर। त्यौहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग भी चौकन्ना हो गया है। उपायुक्त कुमाऊ मंडल मनोज थपलियाल के नेतृत्व में आज टीम ने रुद्रपुर के संजयनगर खेड़ा में चल रही एसके फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री में छापेमारी की। छापे के दौरान टीम ने मौके पर मिठाई तैयार करने की फैक्ट्री संचालित होना पाया। मिठाई फैक्ट्री से टीम ने कलाकंद, डोडा बर्फी, मिल्क केक, पातीसा, रसगुल्ला,गुलाब जामुन की ट्रेडिंग होना पाया।। जिसके बाद टीम ने संदेह के आधार पर चार मिठाइयों के सैंपल लेते हुए जांच के लिए भेज दिए हैं। टीम द्वारा फैक्ट्री में की गई छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ। उपायुक्त कुमाऊ मंडल मनोज ने बताया कि कुछ दिन पूर्व हल्द्वानी में छापेमारी के दौरान एसके फूड प्रोडक्ट के नाम से मिठाई बिक रही थी जिसे ट्रैक किया गया तो फैक्ट्री रुद्रपुर में संचालित होनी पाई गई। जिसके बाद टीम ने फैक्ट्री में छापेमारी कर सैंपलिंग की गई है। उन्होंने बताया कि नमूनों को लेब भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्यवाही को किया जायेगा। 
 


संबंधित आलेख: