Uttarakhand: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! छह आईएएस और 12 पीसीएस अधिकारियों का तबादला, देर शाम जारी हुआ आदेश
देहरादून। उत्तराखण्ड में मंगलवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। इस दौरान शासन की ओर से छह आईएएस और 12 पीसीएस अफसरों का तबादला कर दिया गया है। जारी आदेश के मुताबिक उत्तरकाशी के जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला को हटा दिया गया है, उनकी जगह मेहरबान सिंह बिष्ट को उत्तरकाशी का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।


