उत्तराखण्ड बिग ब्रेकिंगः 12 महिलाएं तीलू रौतेली पुरस्कार से हुईं सम्मानित! राज्यपाल सिंह ने मातृशक्ति को किया नमन, 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी दिया गया सम्मान... लिंक में पढ़ें आपके जिले से किसे मिला सम्मान
देहरादून। उत्तराखण्ड में आज वीरांगना तीलू रौतेली का जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान 12 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने बतौर मुख्यअतिथि महिलाओं को सम्मानित किया। इस मौके पर सरकार की 105 विभिन्न योजनाओं का जनजन तक पहुंचने में विशेष सहयोग देने वाली 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बाल विकास मंत्री रेखा आर्य, विधायक खजान दास ने भी शिरकत की। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति को देव ऋषियों का आशीर्वाद प्राप्त है तभी वह पहाड़ की जीवन रेखा बनी हुई हैं।
उन्होंने उत्तराखंड आंदोलन से लेकर तीलू रौतेली जैसी वीरांगना का जिक्र करते हुए महिलाओं की कार्य क्षमता की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आज के दौर में महिलाएं पुरूषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं और उत्तराखण्ड की महिलाएं भी लगातार हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मना रही हैं।
इस मौके पर अल्मोड़ा से डा. शशि जोशी, बागेश्वर से दीपा आर्य, चमोली से मीना तिवाड़ी, चंपावत से मंजूबाला, देहरादून से नलिनी गोसाई, हरिद्वार से प्रियंका प्रजापति, नैनीताल से विद्या महतोलिया, पौड़ी से सावित्री देवी, पिथौरागढ़ से दुर्गा खड़ायत, रुद्रप्रयाग से गीता रावत, उत्तरकाशी से लता नौटियाल और ऊधम सिंह नगर से प्रेमा विश्वास को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
वहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में अल्मोड़ा जिले से सुनीता कोहली, कुसुम बिष्ट, जानकी व कमला नेगी, बागेश्वर से हेमा सती, चमोली से भागा देवी, शोभा व अभिलाशा, चंपावत से अनीता रावत, देहरादून से अर्चना राणा, सरोज सुयाल, किर्तना शर्मा, हरिद्वार से सीमा रानी, कमलेश धीमान, रचना व उमेश कुमारी, नैनीताल से ज्योति रावत, अंजू सागर व गीता नयाल, पौड़ी से अनीता देवी, आशा देवी, मीना देवी, हेमलता बिष्ट व गिन्नी डंगवाल, पिथौरागढ़ से दीपा पांडेय व ज्योति टम्टा, रुद्रप्रयाग से रंजना अवस्थी, टिहरी से मंगला थपलियाल, उमा भट्ट व सविता सेमवाल, ऊधम सिंह नगर से स्नेहलता मल्लिक, रचना दानी व मीरा देवी और उत्तरकाशी से सुमित्रा व लक्ष्मी नौटियाल को सम्मानित किया गया है।