उत्तराखण्ड बिग ब्रेकिंगः धामी सरकार का बड़ा एक्शन! कौशल विकास विभाग के क्लास वन अफसर सस्पेंड, सीएम और मंत्री के नाम पर विभाग को गुमराह करने का आरोप
देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार ने आज एक बड़ा एक्शन लेते हुए कौशल विकास विभाग के क्लास वन अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है। शासन की इस कार्रवाई अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने एक आदेश जारी करते हुए क्लास वन अफसर पीके धारीवाल को सस्पेंड कर दिया है। पीके धारीवाल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के नाम लेकर विभाग को गुमराह करने का आरोप लगा है। आरोप है कि हरिद्वार आईटीआई में तीन महीने ज्वाइन नहीं करने पर भी उन्होंने अपने ही हस्ताक्षर से तीनों माह का वेतन निकाल लिया था। कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने उनको निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वो उनको भी गुमराह करने का प्रयास कर रहे थे। लगातार कहने के बाद भी ज्वाइन नहीं कर रहे थे जिसके चलते अधिकारी को अब सस्पेंड कर दिया गया है।