• Home
  • News
  • Uttarakhand Big Breaking: Big action of STF in Forest Inspector online recruitment case! Two accused of copying arrested, continuous interrogation of agency employees

उत्तराखण्ड बिग ब्रेकिंगः वन दरोगा ऑनलाइन भर्ती प्रकरण में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई! नकल कराने वाले दो आरोपित गिरफ्तार, एजेंसी के कर्मचारियों से लगातार चल रही पूछताछ

editor
  • Awaaz Desk
  • September 05, 2022 09:09 AM
Uttarakhand Big Breaking: Big action of STF in Forest Inspector online recruitment case! Two accused of copying arrested, continuous interrogation of agency employees

देहरादून। वन दरोगा की ऑनलाइन भर्ती प्रकरण में एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकल करवाने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान रविंदर और प्रशांत के रूप में हुई है और रविन्दर लक्सर तो प्रशांत खानपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों ने अभ्यर्थियों से चार लाख से पांच लाख रुपये लिए और उन्हें नकल करवाई। आरोपितों ने यह धनराशि आगे अपने साथियों को भिजवाई। वहीं एसटीएफ ऑनलाइन पेपर करवाने वाली एजेंसी के कर्मचारियों से लगातार पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद कई और लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है। बता दें कि ऑनलाइन वन दरोगा भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े के संबंध में विगत रविवार को मुकदमा दर्ज किया गया था। एक साल पहले हुई भर्ती परीक्षा की प्राथमिक जांच में धांधली की पुष्टि होने पर विशेष जांच बल (एसटीएफ) ने मुकदमा दर्ज किया था। 


संबंधित आलेख: