• Home
  • News
  • Uttarakhand Big Breaking: Big weather alert issued in the state! Chances of heavy rain in Nainital, Pithoragarh and Bageshwar, administrative staff on alert mode

उत्तराखण्ड बिग ब्रेकिंगः प्रदेश में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी! नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना, अलर्ट मोड पर आया प्रशासनिक अमला

editor
  • Awaaz Desk
  • June 28, 2022 05:06 AM
Uttarakhand Big Breaking: Big weather alert issued in the state! Chances of heavy rain in Nainital, Pithoragarh and Bageshwar, administrative staff on alert mode

देहरादून। उत्तराखण्ड में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ आदि जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। उधर आज देर शाम से ही प्रदेश में कई जगहों पर मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो गया था, आज सुबह पहाड़ से लेकर मैदान तक अधिकांश जगहों पर मौसम के तेवर बदले-बदले नजर आए। तराई की बात करें तो यहां सुबह के समय बूंदाबांदी ने गर्मी से राहत दी है। वहीं मौसम विभाग ने नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावना के चलते यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन से चार दिनों में मानसून के उत्तराखंड के प्रवेश करने की संभावना दिख रही है। एक जुलाई को प्रदेश में मौसम को लेकर फिलहाल कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है। प्रदेश में कई जिलों में भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर जिला प्रशासन को सतर्क किया गया है।


संबंधित आलेख: