• Home
  • News
  • Uttarakhand Big Breaking: Congressmen traveling to Raj Bhavan stopped! Clashes of workers and police, State President Mahra accuses Center

उत्तराखण्ड बिग ब्रेकिंगः राजभवन कूच कर रहे कांग्रेसियों को रोका! कार्यकर्ताओं व पुलिस की झड़प, प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने केन्द्र पर लगाए आरोप

editor
  • Awaaz Desk
  • August 05, 2022 10:08 AM
 Uttarakhand Big Breaking: Congressmen traveling to Raj Bhavan stopped! Clashes of workers and police, State President Mahra accuses Center

देहरादून। महंगाई, बेरोजगारी और जीएसटी के मुद्दे को लेकर आज देशभर में कांग्रेसियों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। सुबह से ही देशभर में कांग्रेसी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और केन्द्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इसी क्रम में उत्तराखण्ड में भी कांग्रेसियों ने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर केन्द्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेसी राजभवन कूच किया। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को हाथीबड़कला में बैरिकेडिंग लगाकर आगे जाने से रोक दिया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अगुवाई में कांग्रेसी यहीं धरने पर बैठ गए। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी भी दी। राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय से पार्टी नेता व कार्यकर्ता 11 बजे राजभवन के लिए निकले। करीब 12 बजे हाथीबड़कला बैरिकेडिंग पर भारी पुलिस बल ने कांग्रेस नेताओं को आगे नहीं जाने दिया, यहां पर पुलिस और कांग्रेस नेताओं की जमकर झड़प हुई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार तानाशाही पर उतारू है। आज देशभर में महंगाई चरम पर है, युवा बेरोजगार हैं और मोदी सरकार सिर्फ भाषणबाजी कर अपनी वाहवाही लूट रही है। कहा कि जो सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है उसके खिलाफ सरकारी एजेंसियों को लगा दिया जाता है। 


संबंधित आलेख: