• Home
  • News
  • Uttarakhand Big Breaking: Draft Committee constituted on Uniform Civil Code! Former Supreme Court judge Desai will be the president, read in the link what is Uniform Civil Code

उत्तराखण्ड बिग ब्रेकिंगः यूनिफार्म सिविल कोड पर ड्राफ्ट कमेटी गठित! सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज देसाई होंगी अध्‍यक्ष, लिंक में पढ़ें क्या है समान नागरिक संहिता

editor
  • Awaaz Desk
  • May 27, 2022 01:05 PM
 Uttarakhand Big Breaking: Draft Committee constituted on Uniform Civil Code! Former Supreme Court judge Desai will be the president, read in the link what is Uniform Civil Code

देहरादून। समान नागरिक संहिता (यूनिफार्म सिविल कोड) लागू करने के लिए ड्राफ्टिंग कमेटी की घोषणा की गई है। बताया जा रहा है कि कमेटी के गठन को लेकर गृह विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। इस कमेटी की अध्‍यक्ष सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्‍त न्‍यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई होंगी।

वहीं उनके साथ चार अन्‍य सदस्‍य भी इस कमेटी में शामिल रहेंगे। जिसमें दिल्‍ली हाईकोर्ट के सेवानिवृत्‍त न्‍यायाधीश प्रमोद कोहली, राज्‍य के पूर्व मुख्‍य सचिव शत्रुघ्‍न सिंह, टैक्स पेयर एसोसिएशन के मनु गौर और शिक्षाविद सुरेखा डंगवाल के नाम शामिल हैं। यह कमेटी समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करेगी। 

गौरतलब है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री की कमान संभालने के कुछ समय बाद ही पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता (यूनिफार्म सिविल कोड) लागू करने का संकल्प लिया था। 24 मार्च को हुई मंत्रिमंडल की पहली बैठक में मुख्यमंत्री की चुनाव पूर्व की गई इस घोषणा को मूर्त रूप देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया था। 

आपको बता दें कि समान नागरिक संहिता का अर्थ होता है कि भारत में रहने वाले हर नागरिक के लिए एक समान कानून हो। चाहे व्‍यक्ति किसी भी धर्म या जाति का क्यों न हो। समान नागरिक संहिता में शादी, तलाक और जमीन जायदाद के बंटवारे में सभी धर्मों के लिए एक कानून लागू होगा। यह एक पंथ निरपेक्ष कानून है, जो सभी के लिए समान रूप से लागू होता है।


संबंधित आलेख: