उत्तराखण्ड बिग ब्रेकिंगः देहरादून में वीवो कंपनी के ऑफिस में ED का छापा! मनी लांड्रिंग मामले को लेकर देशभर में चल रही कार्रवाई, भारी पुलिस फोर्स तैनात
देहरादून। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजधानी दून स्थित राजपुर रोड पर वीवो कंपनी के ऑफिस में छापा मारा है। बताया जा रहा है कि मनी लांड्रिंग के केस में देशभर में वीवो के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। इधर ईडी की छापेमारी की खबर से हड़कंप मच गया। इस दौरान ईडी की टीम ऑफिस में दस्तावेज खंगाल रही है जबकि बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
खबरों के मुताबिक देशभर में वीवो और उससे जुड़ी कंपनियों के 44 ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई चल रही है। इससे पहले ईडी ने मोबाइल कंपनी शाओमी की 5,551 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी। चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनियों पर रॉयल्टी के नाम पर देश से बाहर पैसा भेजने और टैक्स चोरी का आरोप है।
सरकार ने चीन के कंपनियों के खिलाफ जांच तेज कर दी है। इसी सिलसिले में वीवो के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की गई है। सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तराखण्ड समेत दक्षिण के कुछ राज्यों में छापेमारी चल रही है।