• Home
  • News
  • Uttarakhand Big Breaking: Elderly killed his wife by hitting a cricket bat! Lost in the controversy over cooking, sensation in the area

उत्तराखण्ड बिग ब्रेकिंगः बुजुर्ग ने क्रिकेट बैट मारकर पत्नी को उतारा मौत के घाट! खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में खोया आपा, इलाके में सनसनी

editor
  • Awaaz Desk
  • September 06, 2022 08:09 AM
Uttarakhand Big Breaking: Elderly killed his wife by hitting a cricket bat! Lost in the controversy over cooking, sensation in the area

देहरादून। उत्तराखण्ड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां डालनवाला रोड स्थित बलवीर रोड भाजपा कार्यालय के निकट एक बुजुर्ग ने क्रिकेट बैट मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या की सूचना से इलाके में सनसनी फैली हुई है जबकि पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पत्नी की हत्या के बाद आरोपित पति उसके शव को खुद अस्पताल ले गया। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की जा रही है। 
पुलिस के अनुसार रेहड़ी लगाने वाले 73 वर्षीय राम सिंह का अपनी पत्नी 53 वर्षीय उषा देवी के साथ पारिवारिक झगड़ा चल रहा था। देर रात करीब साढ़े दस बजे दोनों के बीच खाना बनाने को लेकर कहासुनी हो गई। जहां आरोपित ने क्रिकेट बैट से उसकी हत्या कर दी और शव अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी के बाद आरोपित को हिरासत में ले लिया है उससे पूछताछ की जा रही है। मृतक उषा देवी बदमाश करण शिवपुरी की मां थीं। करण शिवपुरी के खिलाफ लूट व डकैती के कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपित ने तीन साल पहले 2019 में उषा देवी से शादी की थी। आरोपित राम सिंह की यह दूसरी शादी थी। उसकी पहली पत्नी की कुछ समय पहले मृत्यु हो गई थी। राम सिंह के दो बेटे थे, जिनकी 2015 व 2016 में बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। 


संबंधित आलेख: