उत्तराखण्ड बिग ब्रेकिंगः डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली की डायरेक्टर मणिमेकलई सहित 10 के खिलाफ हरिद्वार में एफआईआर! धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप, नहीं थम रहा विवाद
देहरादून। धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप मंे डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली की डायरेक्टर लीना मणिमेकलई और 10 अन्य लोगों पर हरिद्वार में एफआईआर दर्ज की गई है। हिंदू युवा वाहिनी के विक्रम सिंह राठौर ने कनकल पुलिस स्टेशन में यह एफआईआर दर्ज कराई है।
जिन 11 लोगों के खिलाफ यह शिकायत दर्ज की गई है उनमें लीना मणिमेकलई के साथ असोसिएट प्रोड्यूसर आशा पोन्नाचन, को-साइटर और एडिटर श्रवण समेत फिल्म का क्रू शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 295 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उधर काली के पोस्टर को लेकर जहां लगातार विवाद गहराता जा रहा है वहीं फिल्म डायरेक्टर मणिमेकलई विवादित पोस्ट करती जा रही हैं। पहले वह काली के पोस्टर को लेकर विवादों में आई इसके बाद वह लगातार एक के बाद एक विवादित पोस्ट कर रही हैं, जिससे देशभर में हिन्दू समाज के लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।
सोशल मीडिया पर भी लोग उनके खिलाफ खूब गुस्सा निकाल रहे हैं। इस दौरान हैशटैग ‘अरेस्ट लीना मणिमेकलई’ को जमकर शेयर किया जा रहा है। उधर दिल्ली में ‘गौ महासभा’ संगठन के एक सदस्य ने कहा कि उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।