• Home
  • News
  • Uttarakhand Big Breaking: Government changed the workload of six IAS and one PCS officer, see who got what responsibility in the list

उत्तराखण्ड बिग ब्रेकिंगः शासन ने छह आईएएस और एक पीसीएस अधिकारी के कार्यभार में किया बदलाव, लिस्ट में देखें किसे मिली क्या जिम्मेदार

editor
  • Awaaz Desk
  • July 13, 2022 02:07 PM
Uttarakhand Big Breaking: Government changed the workload of six IAS and one PCS officer, see who got what responsibility in the list

देहरादून। उत्तराखण्ड शासन ने आज छह आईएएस और एक पीसीएस अधिकारी के कार्यभार में बदलाव किया है। शासन द्वारा जारी आदेश में आईएएस अधिकारी अरविन्द सिंह हयांकि को आयुक्त परिवहन की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गयी है, जबकि डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा को सचिव नियोजन से हटाया गया है। वहीं डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव कोे अपर सचिव नियोजन से हटाया गया है। उधर रणवीर सिंह चौहान को महानिदेश/आयुक्त, उद्योग, उत्तराखण्ड, मुख्य कार्यपालक से हटाते हुए अपर सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इधर रोहित मीणा को महानिदेशक/आयुक्त उद्योग, उत्तराखण्ड तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तराखण्ड खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। वहीं सी रविशंकर को अपर सचिव, वित्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उधर पीसीएस अधिकारी जयभारत सिंह को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन/नजूल) ऊधम सिंह नगर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

 
 


संबंधित आलेख: