उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग:नाईट कर्फ़्यू हुआ समाप्त,एक मार्च से खुलेंगे आंगनवाड़ी,जारी हुए निर्देश, पूरे निर्देशों को पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें
उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर सामने आई है। आज से प्रदेश में नाइट कर्फ्यू पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है। राज्य में कोविड प्रोटोकॉल के साथ सभी तरह की गतिविधियों की अनुमति दे दी गयी है। 1 मार्च से आंगनवाड़ी भी खुल जाएंगे जबकि 28 फरवरी तक स्विमिंग पूल और वाटर पार्क बंद रखने के आदेश जारी किए है।

उत्तराखंड शासन ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण भारत सरकार द्वारा जारी 21 दिसंबर 2021 तथा गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के बाद कोरोना संक्रमण के चलते दिए गए निर्देश के बाद आज से नए दिशा निर्देश जारी किए हैं जिसके मुताबिक आज से उत्तराखंड में नाइट कर्फ्यू को समाप्त किया गया है। इसके अलावा राज्य के समस्त जिम शॉपिंग मॉल सिनेमा हॉल स्पा सलून ऑटोटोरियम सभाकक्ष मीटिंग हॉल आदि में संबंधित समस्त गतिविधियों को भी प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए अपनी क्षमता के साथ खुलेगे।
,