• Home
  • News
  • Uttarakhand Big Breaking: Roadways bus going from Dehradun to Mussoorie fell uncontrollably! There was a scream among the passengers, more than a dozen injured including the driver

उत्तराखण्ड बिग ब्रेकिंगः देहरादून से मसूरी जा रही रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर गिरी! यात्रियों में मची चीख पुकार, चालक सहित दर्जनभर से अधिक घायल

editor
  • Awaaz Desk
  • August 07, 2022 10:08 AM
Uttarakhand Big Breaking: Roadways bus going from Dehradun to Mussoorie fell uncontrollably! There was a scream among the passengers, more than a dozen injured including the driver

देहरादून। उत्तराखण्ड में आज एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार राजधानी दून से एक रोडवेज की बस करीब 39 यात्रियों को लेकर मसूरी की ओर आ रही थी, तभी आईटीबीपी एकेडमी के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे की सड़क पर गिर गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे 
 और रेस्क्यू कर यात्रियों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होने के चलते बस अनियंत्रित हो गई और पैराफिट को तोड़ते हुए सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में बस ड्राइवर सहित कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार बस में 39 लोग सवार थे, जिनमें से 15 लोगों को हल्की चोट आईं हैं जबकि कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। घायल यात्रियों को रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का वीडियो देखने के नीचे लिंक पर क्लिक करें


https://twitter.com/neha_suyal/status/1556213268032528385?s=20&t=Das6cG_wvGhVLVNtZnBV2g


संबंधित आलेख: