उत्तराखण्ड बिग ब्रेकिंगः जल्द गिरफ्तार होगा यूट्यूबर बॉबी कटारिया! गुरुग्राम रवाना हुई पुलिस टीम, सड़क पर छलकाया था जाम से जाम
देहरादून। राजधानी दून की सड़कों पर ट्रैफिक रोककर जाम से जाम टकराने वाले यूट्यूबर बॉबी कटारिया को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि उत्तराखण्ड पुलिस कटारिया को गिरफ्तार करने के लिए गुरुग्राम रवाना हो गई है। बॉबी के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि अगर वह गुरुग्राम में नही मिला को उसकी प्रोपर्टी कुर्की के लिए कोर्ट में एप्लिकेशन दिया जाएगा।
उत्तराखंड पुलिस के मुताबिक गुरुग्राम के रहने वाले बॉबी को एक यूट्यूब वीडियो में देखा गया था। वीडियो वायरल होने के बाद डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने कटारिया के खिलाफ गैर जमानती वारंट इश्यू किया था। बता दें कि वीडियो वायरल होने के उत्तराखंड पुलिस कई दिनों से हरियाणा और आस-पास के राज्यों में बॉबी की तलाश कर रही थी। बॉबी हरियाणा के गुरुग्राम का रहने वाला है। सोशल मीडिया पर उसके 6.30 लाख फॉलोअर्स हैं।
बॉबी उस समय चर्चा में आए थे, जब उनके ऊपर स्पाइसजेट प्लेन में स्मोकिंग करने का भी आरोप लगा था। एयरलाइन्स ने बताया था कि जनवरी में उन्होंने पूरे मामले की जांच की थी और कटारिया को अगले 15 दिनों तक फ्लाइट में ट्रेवल करने के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। हालांकि कटारिया ने इस पर अपना जस्टिफिकेशन दिया था।