• Home
  • News
  • Uttarakhand: Big fire in Pithoragarh! Gas cylinder explosion created panic, entire house burnt to ashes

उत्तराखण्डः पिथौरागढ़ में बड़ा अग्निकाण्ड! गैस सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप, जलकर खाक हुआ पूरा मकान

  • Awaaz Desk
  • January 17, 2025 06:01 AM
Uttarakhand: Big fire in Pithoragarh! Gas cylinder explosion created panic, entire house burnt to ashes

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के अस्कोट में एक बड़ा अग्निकाण्ड हो गया। यहां हरिपुर गांव में एक मकान में आग लगने के बाद सिलेंडर फट गया, जिससे इलाके में हड़कंप मचा रहा। बताया जा रहा है कि आग से लगभग पांच तोला सोने के गहने और दो लाख रुपये समेत घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार अस्कोट से लगभग तीन किमी दूर स्थित गर्जिया ग्राम सभा के हरिपुर तोक निवासी 90 वर्षीय तुलसी देवी के मकान में अचानक आग लग गई। घटना के समय तुलसी देवी अकेली घर में थीं, जबकि अन्य सदस्य खेतों में काम पर गए थे। जब तुलसी देवी घर से बाहर आकर पड़ोसियों को सूचना देने पहुंची तो इसी दौरान सिलेंडर में धमाका हो गया। बताया जा रहा की घटना खाना बनाने के दौरान हुआ, जहां घरेलू गैस सिलेंडर की आग ने घर को अपने चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तबतक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। वहीं दमकल की गाड़ी के आने से पहले ही पूरा मकान जलकर राख हो गया था। यही नहीं आग ने दो अन्य मकानों को भी अपने चपेट में ले लिया, जिनको आंशिक नुकसान पहुंचा है। इस अग्निकाण्ड के चलते क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। 


संबंधित आलेख: