• Home
  • News
  • Uttarakhand: Big reshuffle in Excise Department! 14 including officers from six districts transferred, know who got posted where

उत्तराखण्डः आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल! छह जिलों के अधिकारियों समेत 14 का तबादला, जानें किसे कहां मिली तैनाती

editor
  • Awaaz Desk
  • August 08, 2024 05:08 AM
Uttarakhand: Big reshuffle in Excise Department! 14 including officers from six districts transferred, know who got posted where

देहरादून। आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। बुधवार को एक उप आयुक्त और छह जिला आबकारी अधिकारियों समेत 14 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। मुख्यालय में उप आबकारी आयुक्त विवेक सोनकिया का तबादला ऊधम सिंह नगर व नैनीताल परिक्षेत्र में किया गया है। उत्तरकाशी के जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार को कुमाऊं मंडल में सहायक आबकारी आयुक्त नियुक्त किया गया है। दोनों को उच्च न्यायालय में आबकारी विभाग के खिलाफ दाखिल मुकदमों में पैरवी व विभाग की ओर से शपथपत्र दाखिल किए जाने वाले सभी कार्य भी देखने होंगे। इस दौरान देहरादून के जिला आबकारी अधिकारी राजीव सिंह चौहान को उत्तरकाशी, टिहरी के जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद्र बिंजोला को देहरादून, रुद्रप्रयाग के जिला आबकारी अधिकारी लक्ष्मण सिंह को टिहरी, बागेश्वर की जिला आबकारी अधिकारी मीनाक्षी टम्टा को नैनीताल, नैनीताल के जिला आबकारी अधिकारी नाथूराम जोशी को ऊधमसिंह नगर, जनपदीय प्रवर्तन हरिद्वार के सहायक आबकारी आयुक्त रमेश चंद्र बंगवाल को रुद्रप्रयाग, कुमाऊं मंडल के संबद्ध कार्यालय संयुक्त आबकारी आयुक्त हरीश चंद्र कुमार को बागेश्वर और पिथौरागढ़ के प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी हरीश जोशी को पूर्णतः जिला आबकारी अधिकारी बनाया गया है।


संबंधित आलेख: