• Home
  • News
  • Uttarakhand: Bike theft exposed in Haldwani! People working in event management turned out to be thieves, police revealed this

उत्तराखण्डः हल्द्वानी में बाइक चोरी का खुलासा! इवेंट मैनेजमेंट का काम करने वाले निकले चोर, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

editor
  • Awaaz Desk
  • May 15, 2024 12:05 PM
Uttarakhand: Bike theft exposed in Haldwani! People working in event management turned out to be thieves, police revealed this

हल्द्वानी। हल्द्वानी पुलिस ने बीते दिनों शहर में हुई बाइक चोरियों की घटना का खुलासा किया है। सीओ नितिन लोहनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के बरेली में रहने वाले तीन चोरों को दो बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह लोग बाइक चुराकर उन्हें कटवा देते थे। पकड़े गए चोरों के पास से एक बाइक और एक कटी हुई बाइक का सामान बरामद हुआ है पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि यह तीनों चोर इवेंट मैनेजमेंट का काम करते थे और धीरे-धीरे बाइक चोरी करने लगे, फिलहाल पुलिस इन शातिर चोरों से और भी बाइक चोरियों के बारे में पूछताछ कर रही है।


संबंधित आलेख: