उत्तराखण्डः पंचतत्व में विलीन हुईं बिमला बहुगुणा! सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, हर आंख हुई नम
देहरादून। प्रख्यात पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पत्नी बिमला बहुगुणा आज पंचतत्व में विलीन हो गईं। उन्हें तमाम राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने अंतिम विदाई दी। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शास्त्री नगर स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पर्यावरण के लिए जो काम सुंदरलाल बहुगुणा और उनके साथ मिलकर उनकी पत्नी बिमला बहुगुणा ने किया है, उसको कभी नहीं भुलाया जा सकता। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर ऋषिकेश के पूर्णानंद घाट पर ले जाया गया, जहां पर परिवार की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया।