उत्तराखण्डः बीजेपी नेता की दबंगई! अफसर को सरेआम धमकाया, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हरिद्वार। हरिद्वार में बीजेपी नेता की दबंगई का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में जिला पंचायत सदस्य अरविंद राठी जल निगम के सहायक अभियंता को सरेआम धमकाते दिखे। अफसर चुप रहा, ना विरोध किया ना कोई प्रतिक्रिया दी। वायरल वीडियो के बाद सवाल खड़े हो रहे हैं क्या जनप्रतिनिधि अफसरों को खुलेआम जलील करने का अधिकार रखते हैं और क्या संस्कारों वाली पार्टी का यही असली चेहरा है। हरिद्वार की जिला पंचायत बैठक के बाद बीजेपी नेता और जिला पंचायत सदस्य अरविंद राठी का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वो जल निगम के सहायक अभियंता नीरज को डराते धमकाते नज़र आ रहे हैं। वीडियो में उनकी आवाज़ साफ़ सुनाई देती हैं। जिसमें वह कहते सुनाई दे रहे हैं कि ‘तू है कौन? बीच में क्यों कूद रहा। इस तरह के शब्द बीजेपी नेता के द्वारा कहे जा रहे हैं। बैठक में अफसर नीरज चुपचाप खड़े रहे। कोई विरोध नहीं किया ना ही कोई सफाई दी। और जब बाद में उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा ये उनका अधिकार है। यानी अपमान सहकर भी अफसर नेताजी को सही ठहराता रहा। वीडियो के सामने आने के बाद जनता में नाराज़गी है, लेकिन प्रशासन और पार्टी दोनों चुप हैं। अब सवाल यह उठता है कि कि नेताजी को एक अफसर के साथ इस तरह का व्यवहार करने का अधिकार किसने दिया।