• Home
  • News
  • Uttarakhand: BJP workers took to the streets to protest the chaos at the AI ​​Summit! Effigies of the Congress Party and Rahul Gandhi were burned in Nainital.

उत्तराखण्डः एआई समिट में बवाल के खिलाफ सड़कों पर उतरे भाजपाई! नैनीताल में कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी का पुतला फूंका

  • Awaaz Desk
  • February 21, 2026 12:02 PM
Uttarakhand: BJP workers took to the streets to protest the chaos at the AI ​​Summit! Effigies of the Congress Party and Rahul Gandhi were burned in Nainital.

नैनीताल। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एआई समिट के दौरान अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने के विरोध में भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। आज देशभर में भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। इसी क्रम में नैनीताल में भी खासा आक्रोश देखने को मिला। आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की के नेतृत्व में पंत पार्क मल्लीताल में कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष नितिन कार्की ने कहा कि भारत में चल रहे अंतरराष्ट्रीय एआई समिट में भारत दुनिया के सामने अपनी प्रतिभा बिखेर रहा है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में पाकिस्तानी एजेंट के रूप में काम कर रही है और भारत की छवि को धूमिल करने की लगातार कोशिश करती आ रही है। कहा कि हम सभी लोग जानते है कि एआई समिट भारत में एआई क्षेत्र में काम करने वाले डेवलपर्स और हमारे इंजीनियरों के लिए एक बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म है, जिसको केवल अपनी संकीर्ण मानसिकता के कारण कांग्रेस पार्टी विफल करने में लगी हुई है। जिस कारण आज भाजपा नैनीताल द्वारा कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन कर देश विरोधी कृत्यों का विरोध किया।


संबंधित आलेख: