• Home
  • News
  • Uttarakhand: Blackmailing case in Paharganj, Rudrapur! High court strict on government's attitude, sought response from Law Secretary and SSP

उत्तराखण्डः रुद्रपुर के पहाड़गंज में ब्लेकमेलिंग का मामला! सरकार के रवैये पर हाईकोर्ट सख्त, लॉ सचिव और एसएसपी से मांगा जवाब

editor
  • Awaaz Desk
  • September 15, 2022 09:09 AM
Uttarakhand: Blackmailing case in Paharganj, Rudrapur! High court strict on government's attitude, sought response from Law Secretary and SSP

नैनीताल। हाईकोर्ट ने ब्लेकमेलिंग से जुड़े मामले में सरकार के रवैये पर सख्त टिप्पणी करते हुए प्रदेश के ला सचिव से जवाब मांगा है। कोर्ट ने उधमसिंह नगर के एसएसपी को निर्देश दिये कि वह इस पूरे मामले में विस्तृत जवाब पेश करे। कोर्ट ने एसएसपी को 27 सितम्बर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा है। कोर्ट ने ला सचिव को भी निर्देश दिये हैं कि वह इस मामले में बताये कि दोषियों के खिलाफ क्या कार्यवाही की गयी है और सरकार जवाब देने में क्यों असफल रही है।
मामला रुद्रपुर में ब्लेकमेलिंग के 2019 के झूठे प्रकरण से जुड़ा है। आरोप है कि रुद्रपुर के पहाड़गंज निवासी महबूब अली ने एक महिला के साथ मिलकर पहाड़गंज निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग धर्मपाल को छेड़छाड़ के आरोप में फंसाने की साजिश रची और उनसे लाखों की रूपये की रकम ऐंठ ली। पीड़ित की ओर से इस मामले की शिकायत रुद्रपुर कोतवाली में दर्ज की गयी। पीड़ित की ओर से जांच अधिकारी को साक्ष्य के तौर पर इस प्रकरण से जुड़ी एक पेन ड्राइव भी सौंपी गयी। इस दौरान आरोपी की ओर से सन् 2021 में उच्च न्यायालय में जमानत याचिका दायर की गयी। आज इस प्रकरण की सुनवाई करते हुए अदालत ने अपने आदेश में कहा कि जांच अधिकारी की ओर से जो जवाब दायर किया गया है उसमें आरोपियों की पेन ड्राइव से जुड़े ऑडियो रिकार्डिंग के बारे में उल्लेख नहीं है।


संबंधित आलेख: