उत्तराखण्डः गंगा में विसर्जित की गई भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूरन शर्मा की अस्थियां! भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
हरिद्वार। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूरन चंद्र शर्मा की अस्थियां हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की गई। इस दौरान कई भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इससे पहले उनकी बेटी अनुलेखा अत्रि एवं परिवार के सदस्य अस्थि कलश लेकर सुबह हरिद्वार पहुंचे। बता दें कि पूरन चंद्र शर्मा का मंगलवार को रामपुर रोड स्थित उनके आवास पर निधन हो गया था। वह काफी समय से अस्वस्थ थे। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को रानीबाग स्थित चित्रशिलाघाट पर किया गया था।