उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः पुलिस विभाग में 27 वर्षों बाद बढ़ाई गयी जघन्य अपराधों के निस्तारण को दी जाने वाली ईनामी राशि, नैनीताल पहुंचे पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार
नैनीताल। आज नैनीताल दौरे पर पहुंचे पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार पत्रकारों से रूबरू हुई। इस दौरान उन्होंने बताया कि जघन्य अपराधों के निस्तारण के लिए दी जाने वाली ईनामी राशि 27 वर्षो बाद बढ़ाई गई। अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक 20000 तक इनाम दे सकते हैं, पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय 50000 तक का इनाम दे सकते हैं जबकि पुलिस महानिदेशक द्वारा 200000 तक का इनाम दिया जायेगा। उन्होंने वर्तमान में बढ़ रहे कोविड वेरिएंट ओमीक्रोन के खतरे को लेकर जनता से अपील करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड गाईडलाइन का अनुपालन करें। साथ ही पुलिस विभाग को भी निर्देशित किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाए। वहीं उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत चुनाव को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न करवाने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। इस मौके पर उन्होंने थर्टी फस्ट व न्यू ईयर के दृष्टिगत मसूरी और नैनीताल पर्यटन स्थलों पर यात्रा करने वाले सभी पर्यटकों से अपील की है कि जिन पर्यटकों कि होटल बुकिंग नहीं है वे इन पर्यटक स्थलों में यात्रा करने से बचें, ताकि उन्हें असुविधा का सामना ना करना पड़े क्योंकि उन पर्यटकों को रास्ते पर ही रोक दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से थर्टी फस्ट का जश्न शांति पूर्ण तरीके से मनाने की भी अपील की है।