उत्तराखंड ब्रेकिंग:5 दिन बाद हरक सिंह बहु अनुकृति के साथ कांग्रेस में हुए शामिल! अब छिड़ा बहु ससुर में कॉम्पटीशन? कांग्रेस किसे देगी टिकट?
पिछले 5 दिनों से यहाँ वहां चक्कर लगाते लगाते बीजेपी से 6 सालो के लिए निष्कासित पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत आखिरकार कांग्रेस में शामिल हो गए। हरक सिंह रावत अपनी बहू अनुकृति के साथ कांग्रेस में शामिल हुए है। अब पार्टी ससुर और बहू में से टिकट किसे देगी ये देखने वाली बात होगी,हालांकि कयास लग रहे है कि कांग्रेस हरक सिंह की की जगह अनुकृति को टिकट दे सकती है। सूत्रों से मिली खबर ये भी है कि कांग्रेस दोनों को ही टिकट देने का मूड बना रही है। हरक सिंह रावत राजनीति की दुनिया मे एक लंबी पारी खेल चुके है परंतु उनके बयानों से कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के उनको लेकर रोष व्याप्त रहा है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी कहा था हरक को माफी मांगनी होगी तभी पार्टी उन्हें स्वीकार करेगी इसके बाद हरक सिंह ने भी माफी मांगी थी।
बहरहाल 5 दिन के बाद हरक को कांग्रेस में जगह मिल ही गई है। पिछले दिनों से चले आ रहे लंबे जद्दोजहद के बाद हरक सिंह रावत ने आखिरकार कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रही है। शुक्रवार को दिल्ली में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को प्रदेश के प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।