उत्तराखंड ब्रेकिंग:बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट,रुद्रपुर से राजकुमार ठुकराल का कटा टिकट,तो इन लोगों पर जताया पार्टी ने भरोसा
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियो की दूसरी सूची जारी कर दी है। अपनी दूसरी सूची में भाजपा ने 9 प्रत्याशियो के नामो की घोषणा की है। दूसरी सूची में भाजपा ने रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल का टिकट काट दिया है। वहीं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खंडूड़ी की पुत्री और यमकेश्वर विधायक ऋतु भूषण खंडूड़ी को कोटद्वार से टिकट दिया गया है।दो सीटों से अभी बीजेपी और प्रत्याशी चुनेंगी जल्द ही उनके नामों की भी घोषणा हो जायेगी।
गुरुवार देर रात को भाजपा ने 9 प्रत्याशियों के जारी किये गए नामों की लिस्ट निम्न है
केदारनाथ से श्रीमती शैला रानी रावत
झबरेड़ा से राजपाल सिंह
पिरान कलियार से मुनीष सैनी
कोटद्वार से रितु भूषण खंडूरी
रानीखेत से प्रमोद नैनवाल
जागेश्वर से मोहन सिंह मेहरा
लाल कुआं से मोहन सिंह बिष्ट
हल्द्वानी से जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला
रुड़की से शिव अरोड़ा
