• Home
  • News
  • Uttarakhand Breaking: CM Dhami will reach Haldwani tomorrow! Will participate in Garbage Free India campaign program, enthusiasm among BJP people

उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः कल हल्द्वानी पहुंचेंगे सीएम धामी! कचरा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, भाजपाईयों में उत्साह

editor
  • Awaaz Desk
  • September 30, 2023 09:09 AM
Uttarakhand Breaking: CM Dhami will reach Haldwani tomorrow! Will participate in Garbage Free India campaign program, enthusiasm among BJP people

हल्द्वानी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल जनपद भ्रमण पर आयेंगे। सीएम धामी के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी कल रविवार को प्रातः 8ः40 बजे जीटीसी हैलीपैड देहरादून से हैलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 9ः45 बजे एफटीआई हैलीपैड हल्द्वानी पहुचेंगे। जहां से मुख्यमंत्री कार द्वारा प्रस्थान कर 10 बजे एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी स्थित पार्क में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत कचरा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री 12 बजे एफटीआई हल्द्वानी से देहरादून को प्रस्थान करेंगे। सीएम धामी के कार्यक्रम को लेकर जहां जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं भाजपाईयों में खासा उत्साह बना हुआ है। भाजपाई कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।


संबंधित आलेख: