• Home
  • News
  • Uttarakhand Breaking: Committee constituted on land law submitted report to CM! Read in the link what Chief Minister Dhami said after receiving the report

उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः भू-कानून को लेकर गठित समिति ने सीएम को सौंपी रिपोर्ट! लिंक में पढ़ें रिपोर्ट मिलने के बाद क्या बोले मुख्यमंत्री धामी

editor
  • Awaaz Desk
  • September 05, 2022 10:09 AM
Uttarakhand Breaking: Committee constituted on land law submitted report to CM! Read in the link what Chief Minister Dhami said after receiving the report

देहरादून। उत्तराखण्ड में भू-कानून के अध्ययन व परीक्षण के लिए गठित समिति ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। आज समिति के अध्यक्ष सुभाष कुमार, सदस्य अजेन्द्र अजय, अरूण ढौंडियाल, डीएस गर्व्याल व दीपेन्द्र कुमार चौधरी ने कैंप कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी से भेंट की। बताया जा रहा है कि समिति ने प्रदेश हित में निवेश की संभावनाओं और भूमि के अनियंत्रित क्रय-विक्रय के बीच संतुलन स्थापित करते हुए अपनी 23 संस्तुतियां सरकार को दी हैं। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि सरकार शीघ्र ही समिति की रिपोर्ट का गहन अध्ययन कर व्यापक जनहित व प्रदेश हित में समिति की संस्तुतियों पर विचार करेगी और भू-कानून में संशोधन करेगी। गौरतलब है कि सीएम धामी ने पिछले साल 2021 में जुलाई-अगस्त माह में एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया था। समिति को राज्य में औद्योगिक विकास कार्यों हेतु भूमि की आवश्यकता और राज्य में उपलब्ध भूमि के संरक्षण के मध्य संतुलन को ध्यान में रख कर विकास कार्य प्रभावित न हों, इसको दृष्टिगत रखते हुए विचार-विमर्श कर अपनी संस्तुति सरकार को सौंपनी थी। जिसके बाद समिति लगातार काम कर रही थी और आज समिति ने अपनी 23 संस्तुतियां सरकार को सौंप दी है। 


संबंधित आलेख: