• Home
  • News
  • Uttarakhand Breaking: Congress high command expelled rebel leaders after ticket was cut, whip on many leaders including Sanjay Negi and Sandhya Dalakoti

उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः टिकट कटने के बाद बागी हुए नेताओं को कांग्रेस हाईकमान ने किया निष्कासित, संजय नेगी और संध्या डालाकोटी समेत कई नेताओं पर चला चाबुक

editor
  • Manoj Kumar
  • February 01, 2022 09:02 AM
Uttarakhand Breaking: Congress high command expelled rebel leaders after ticket was cut, whip on many leaders including Sanjay Negi and Sandhya Dalakoti

देहरादून। टिकट कटने के बाद बागी हुए कई नेताओं को आज कांग्रेस ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस दौरान कांग्रेस हाईकमान ने रामनगर से उतरे संजय नेगी, लालकुआं से संध्या डालाकोटी, रुद्रप्रयाग से पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी, यमुनोत्री से संजय डोभाल को पार्टी से निष्कासित किया है। गौरतलब है कि प्रदेश में कुछ समय बाद विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान होगा। चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। उधर टिकट कटने के बाद राजनीतिक पार्टियों के कई नेता भी बागी हो गए हैं। बता दें कि कांग्रेस को नामांकन वापसी के दिन सोमवार को पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण समेत पांच प्रमुख नेताओं को पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में बिठाने में सफलता मिली है। वहीं लालकुआं सीट पर संध्या डालाकोटी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ चुनाव मैदान में डटी हैं। तकरीबन आधा दर्जन सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के सामने पार्टी के बागी ताल ठोक रहे हैं। रुद्रप्रयाग सीट से पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप थपलियाल के खिलाफ खम ठोके हुए हैं। यमुनोत्री सीट पर कांग्रेस के टिकट पर पिछला चुनाव लड़ चुके संजय डोभाल इस बार पार्टी प्रत्याशी दीपक बिजल्वाण के खिलाफ चुनाव मैदान में डटे हैं। ऐसे में उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।


संबंधित आलेख: