• Home
  • News
  • Uttarakhand Breaking: Dhami cabinet meeting concluded: Government has taken a big decision for Antyodaya ration card holders, read the proposal in the link

उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः धामी कैबिनेट की बैठक सम्पन्नः सरकार ने अंत्योदय राशन कार्ड धारकों के लिए लिया बड़ा फैसला, लिंक में पढें प्रस्ताव

editor
  • Awaaz Desk
  • May 12, 2022 07:05 AM
Uttarakhand Breaking: Dhami cabinet meeting concluded: Government has taken a big decision for Antyodaya ration card holders, read the proposal in the link

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक सम्पन्न हो चुकी है। बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान 7 प्रस्ताव सामने रखे गए और सभी प्रस्तावों पर आपसी सहमति से मुहर लगा दी गयी है। प्रस्तावो को लेकर मुख्य सचिव एसएस संधू ने जानकारी दी है। बैठक में धामी कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि सभी अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को हर साल 3 गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जायेंगे। वहीं किसानों को 20 रुपये प्रति क्ंिवटल बोनस दिया जाएगा। वहीं बैठक के दौरान विधायी एवं संसदीय विभाग के सत्रवासन को भी मंजूरी दी गयी। इस दौरान हरिद्वार में जिला पंचायत चुनाव पर चर्चा हुई। 
 

अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को हर साल, मुफ्त 3 गैस सिलेंडर देने पर मंत्रिमंडल की लगी मुहर

1,84,142 कार्ड धारको को मिलेगा लाभ

विधायी एवं संसदीय विभाग के सत्रवासन को मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

हरिद्वार में होने वाले जिला पंचायत चुनाव पर कैबिनेट में हुई चर्चा

अगली बैठक में एडवोकेट जनरल से विधिक पहलू पर राय के बाद कैबिनेट को दी जाएगी जानकारी

किसानों को गेंहू पर प्रति क्विंटल 20 रुपए का मिलेगा बोनस

गन्ना चीनी विभाग मूल्य भुगतान के लिए सरकार व्यवस्था करेगी

पशुपालन विभाग कृत्रिम गर्भाधान के लिए कर्मचारियों को पूर्व की भांति 40 रुपए मैदान में पहाड़ में 50 रुपए दिए जाएगें

केदारनाथ में कुछ बिल्डिंगे बननी थी, पहली मंजिल के बाद दूसरी मंजिल बनेगी, वही ठेकेदार बनाएंगे दूसरी मंजिल


संबंधित आलेख: