• Home
  • News
  • Uttarakhand Breaking: Divine Spiritual Festival will be held in Haridwar from 23rd to 26th December! Many stalwarts including Vice President Dhankhar, RSS chief Bhagwat will arrive.

उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः 23 से 26 दिसंबर तक हरिद्वार में होगा दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव! उपराष्ट्रपति धनखड, आरएसएस प्रमुख भागवत समेत कई दिग्गज पहुंचेंगे

editor
  • Awaaz Desk
  • December 21, 2023 11:12 AM
 Uttarakhand Breaking: Divine Spiritual Festival will be held in Haridwar from 23rd to 26th December! Many stalwarts including Vice President Dhankhar, RSS chief Bhagwat will arrive.

हरिद्वार। आगामी 24 से 26 दिसंबर के बीच हरिद्वार में दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इससे पहले 23 दिसंबर को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ हरिद्वार पहुंचेंगे। आध्यात्मिक महोत्सव कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से लेकर अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्री शामिल होंगे। जिसे देखते हुए हरिद्वार में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम को लेकर बैठक की। साथ ही स्थलीय निरीक्षण भी किया।
बता दें उत्तराखंड की देवभूमि हरिद्वार में चार दिवसीय वीवीआईपी कार्यक्रम होने जा रहा है। इसे लेकर उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान डीजीपी अभिनव कुमार ने बताया महर्षि दयानंद सरस्वती की 220 जयंती गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 3 दिन का कन्वोकेशन और उत्सव चलेगा। जिसमें उपराष्ट्रपति जगदीप सिंह धनखड़ शामिल होंगे। उसके बाद लगातार 2 दिन और अलग-अलग राज्यों से केंद्रीय मंत्री राज्यपाल, उपराज्यपाल, मंत्री सब लोग पधारेंगे। आज पहले मेला कंट्रोल रूम में बैठक कर उसकी समीक्षा की गई, उसके बाद गुरुकुल कांगड़ी में जहां फंक्शन होना है उसका निरीक्षण किया गया।


संबंधित आलेख: