• Home
  • News
  • Uttarakhand Breaking: Double Mudder to Dahli Rajdhani! In Dehradun, the young man beat up the husband and wife to death.

उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः डबल मडर से दहली राजधानी! देहरादून में युवक ने पति-पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा

editor
  • Manoj Kumar
  • February 19, 2022 05:02 AM
Uttarakhand Breaking: Double Mudder to Dahli Rajdhani! In Dehradun, the young man beat up the husband and wife to death.

देहरादून। राजधानी देहरादून से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां पटेलनगर में विद्या विहार में एक शख्स ने पति-पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने रात ढाई बजे पति-पत्नी को मौत की नींद सुला दिया।?
जानकारी के अनुसार पटेलनगर के विद्या विहार फेस-2 में एक हफ्ते पहले साबी, राजेंद्र और हरिद्वारी ने एक फ्लैट में एक कमरा किराए पर लिया। वे यहां साथ ही रहते थे। राजेंद्र होटल में काम करता था तो हरिद्वारी पुताई का काम करता था। पुलिस के मुताबिक उसने रात ढाई बजे दोनों की तवे से बुरी तरह से पीट डाला। इस दौरान सहारनपुर निवासी राजेंद्र और साबी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आरोपित हरिद्वारी को मौके पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों एक दूसरे को जानते थे। ऐसे में अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि हत्या किस कारण से की गई है। फिलहाल, पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।


संबंधित आलेख: