• Home
  • News
  • Uttarakhand Breaking: Foundation stone of Sainik Dham laid in the capital Doon! Defense Minister Rajnath said - Uttarakhand is the land of heroes, families of martyrs honored

उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः राजधानी दून में सैन्यधाम का शिलान्यास! रक्षामंत्री राजनाथ बोले-उत्तराखण्ड वीरों की धरती, शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

editor
  • Manoj Kumar
  • December 15, 2021 10:12 AM
Uttarakhand Breaking: Foundation stone of Sainik Dham laid in the capital Doon! Defense Minister Rajnath said - Uttarakhand is the land of heroes, families of martyrs honored

देहरादून। आज राजधानी दून स्थित सैन्यधाम पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। इस दौरान यहां पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले शहीदों के आंगन की मिट्टी पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। इसके बाद कार्यक्रम में पहुंचे करीब 204 शहीद परिजनों को सम्मानित किया। इस दौरान रक्षामंत्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज से चार साल पहले कहा था कि उत्तराखंड में चार धाम हैं। एक पांचवा धाम सैन्य धाम होना चाहिए। यह जो काम शुरू हुआ है, जल्दी से जल्दी पूरा होना चाहिए। उत्तराखंड वीरों की धरती है, यह शौर्य पराक्रम की भूमि है। वहीं राजनाथ सिंह ने तमिलनाडु में हुए आमी हेलीकॉप्टर हादसे में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया और दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह भी अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 1734 शहीद परिवारों के आंगन की मिट्टी लेकर उत्तराखंड में सैन्य धाम बनेगा। शहीद वही हो सकता है, जिसके लिए राष्ट्र सर्वोपरि होता है। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री स्वयं एक किसान पुत्र हैं। वह सैनिकों, पूर्व सैनिकों की भावनाओं से भलीभांति परिचित हैं। इस दौरान उन्होंने देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि जनरल रावत के उत्तराखंड राज्य को लेकर बहुत सपने थे। हमारी सरकार उनके सारे सपनों के अनुरूप उनकी सभी आकांक्षाओं को पूरा करेगी। यह सैन्य धाम हमारी सरकार पूर्ण मनोयोग से बनाएगी। यह देशभर के युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करेगा। यह सैन्य धाम हमेशा वीरों का स्मरण कराएगा। 


संबंधित आलेख: