• Home
  • News
  • Uttarakhand Breaking: Fury among devotees stranded near Jankichatti on Yamunotri Highway! Slogans raised against the government and police administration, MLAs reached the spot

उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः यमुनोत्री हाईवे पर जानकीचट्टी के पास फंसे श्रृद्धालुओं में रोष! सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी, मौके पर पहुंचे विधायक

editor
  • Awaaz Desk
  • May 21, 2022 08:05 AM
Uttarakhand Breaking: Fury among devotees stranded near Jankichatti on Yamunotri Highway! Slogans raised against the government and police administration, MLAs reached the spot

देहरादून। यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी के पास फंसे यात्रियों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। आज यात्रियों ने पुलिस और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए कई आरोप लगाए। यात्रियों का कहना था कि ना तो उनका हाल जाना जा रहा है और ना ही उन्हें यहां से कहीं अन्य जगह के लिए निकाला जा रहा है। उधर तीर्थयात्रियों के हंगामे की सूचना पर यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल स्याना चट्टी रानाचट्टी के बीच बंद वाले स्थान पर पहुंचे और अधिकारियों से स्थिति के बारे में जानकारी जुटाई। उन्होंने शीघ्र ही हाईवे को सुचारू करने के निर्देश दिए। साथ ही यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखने को कहा गया। वहीं उन्होंने श्रृद्धालुओं से सब्र रखने की अपील की। 
गौरतलब है कि यमुनोत्री धाम से करीब 18 किमी पहले स्यानाचट्टी और रानाचट्टी के बीच यमुनोत्री हाईवे की दीवार धंस गई थी। इससे हाईवे का करीब 15 मीटर हिस्सा धंस गया था। शुक्रवार सुबह इस हिस्से में बस ने निकलने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद प्रशासन ने अगले तीन दिनों के लिए बड़े वाहनों की आवाजाही रोक दी है। शनिवार सुबह से प्रशासन जानकीचट्टी में फंसे वाहनों को निकालने में जुटा है। बताया जा रहा है कि यहां पर 2500 से अधिक श्रद्धालु फंसे हैं। लगभग 200 छोटे-बड़े वाहन जानकीचट्टी में फंसे हैं।


संबंधित आलेख: