• Home
  • News
  • Uttarakhand Breaking: Karan Mahra took over as the state president! Veterans arrived to welcome the new commander, read in the link what the newly appointed state president Mahra said

उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः करन माहरा ने प्रदेश अध्यक्ष का पदभार किया ग्रहण! नए सेनापति के स्वागत को पहुंचे दिग्गज, लिंक में पढ़ें चार्ज संभालते ही किस बात पर दिखाए कड़े तेवर

editor
  • Manoj Kumar
  • April 17, 2022 10:04 AM
Uttarakhand Breaking: Karan Mahra took over as the state president! Veterans arrived to welcome the new commander, read in the link what the newly appointed state president Mahra said

देहरादून। रानीखेत से पूर्व विधायक रहे करन माहरा ने आज उत्तराखण्ड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर पदभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं सोशल मीडिया पर भी करन माहरा को बधाईयों का तांता लगा हुआ है। उनके पदभार ग्रहण करने के दौरान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, राजेश धर्माणी, काजी निजामुद्दीन, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी आदि दिग्गज मौजूद रहे। नए प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी के दौरान,कांग्रेस कार्यकर्ता बेहद उत्साहित नजर आए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि वह पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे। कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे और आम जनता से समर्थन प्राप्त करेंगे। उन्होंने पार्टी में किसी भी तरह की गुटबाजी से इनकार किया है और कहा कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर कांग्रेस को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने पार्टी के नाराज विधायकों को साफ शब्दों में कहा कि सभी लोगों को मनाने का प्रयास किया जाएगा और अगर जरूरत पड़ेगी तो नेताओं की बयानबाजी की रिपोर्ट हाईकमान को भेजी जाएगी। कुल मिलाकर कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने चार्ज संभालते ही कड़े तेवर भी दिखाने शुरू कर दिए हैं।


संबंधित आलेख: