• Home
  • News
  • Uttarakhand Breaking: Now there was a big lapse in the security of former Chief Minister Harish Rawat, during a program a person reached the stage with a knife in his hand, there was chaos

उत्तराखंड ब्रेकिंग:अब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक,एक कार्यक्रम के दौरान हाथ मे छुरा लिए एक व्यक्ति पहुंचा मंच पर,मची अफरातफरी

editor
  • Kanchan Verma
  • January 07, 2022 04:01 AM
Uttarakhand Breaking: Now there was a big lapse in the security of former Chief Minister Harish Rawat, during a program a person reached the stage with a knife in his hand, there was chaos

पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के बाद अब उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के एक कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा में हुई चूक का मामला सामने आया है। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में एक शख्स छुरा लेकर मंच पर पहुंच गया। ये देख वहां मौजूद कार्यकर्ताओं और नेताओं में अफरातफरी मच गई।वहां मंच पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने उस युवक को पकड़ा और उससे छुरा छीन लिया, इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 
मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व सीएम हरीश रावत कांग्रेस के सदस्यता अभियान में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे थे जैसे ही हरीश रावत अपना संबोधन खत्म करने के बाद नीचे उतरे एक अधेड़ अचानक मंच पर पहुंच गया और संबोधन स्थल पर पहुंचने के बाद उसने माइक से जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए,वहीं उसकी इस गतिविधि का जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया और माइक बंद कर दिया तभी आक्रोशित अधेड़ ने अचानक छुरा निकाल लिया और जय श्री राम नहीं बोलने पर जान से मारने की धमकी दी।
ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर चाकू लहराने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है,इस कार्यक्रम में पूर्व सीएम हरीश रावत भी मौजूद थे,फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
गौरतलब है कि इससे पहले पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक हुई थी जिसके बाद अब मामले में तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है


संबंधित आलेख: