• Home
  • News
  • Uttarakhand Breaking: Omicron effects on historical and mythological Uttarayani fair, traders from outside states, artists will not be included, click on the link to know other restrictions

उत्तराखंड ब्रेकिंग:ऐतिहासिक और पौराणिक उत्तरायणी मेले पर लगा ओमिक्रोन का ग्रहण,बाहरी राज्यो के व्यापारियों, कलाकारों को नही किया जाएगा शामिल,अन्य प्रतिबंधों को जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें

editor
  • Kanchan Verma
  • January 01, 2022 11:01 AM
Uttarakhand Breaking: Omicron effects on historical and mythological Uttarayani fair, traders from outside states, artists will not be included, click on the link to know other restrictions

बागेश्वर में आयोजित होने वाले धार्मिक, ऐतिहासिक, पौराणिक, एवं व्यापारिक उत्तरायणी मेले के आयोजन के संबंध में जिलाधिकारी विनीत कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आवश्यक बैठक आयोजित की गयी, जिसमें अध्यक्ष नगर पालिका बागेश्वर सुरेश खेतवाल, ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी, सभासद, सीनियर सीटिजन एवं व्यापारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, सीनियर सीटिजनों सहित उपस्थित लोगो से सुझाव लियें गयें। सभी लोगो के सुझावों को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी विनीत कुमार उपस्थित लोगो को अवगत कराया कि वर्तमान में ओमीक्रोन का संक्रमण तेजी से फैल रहा है, जिसको फैलने से रोकने के लिए हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है, इसके लिए यह जरूरी है कि मेले का आयोजन एक सप्ताह का न होकर केवल तीन दिन ही आयोजित करने को निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि अनावश्यक भीड न हो, लिहाजा मेले में बाहरी राज्यों से आने वाले व्यापारियों के आने पर प्रतिबंध होगा, तथा बाहरी प्रदेश के कलाकारों को भी इस मेले में आमंत्रित नहीं किया जायेगा, जनपद के स्थानीय कलाकारों द्वारा ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। उन्होंने कहा कि मेले में आयोजित होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लोकल व्यापारियों एवं उत्पादों को ही इस मेले में शामिल किया जायेगा, जिसके लिए उन्होंने व्यापार मंडल से अपेक्षा की है कि स्थानीय लोगो की भावनाओं के अनुसार उन्हें मेले में उपलब्ध होने वाले सामान को उचित मूल्य पर उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने यह भी कहा कि ओमीक्रोन संक्रमण के संबंध में शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों एवं गाइडलाइन के अनुसार ही कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत, अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिह इमलाल, उपजिलाधिकारी/मेलाधिकारी बागेश्वर हरगिरि, पुलिस उपाधीक्षक विपिन पंत, कोतवाल जगदीश ढकरियाल, चेयरमैन रेडक्रास सोसाइटी संजय शाह जगाती,  रणजीत सिंह बोरा, किशन सिंह मलडा, अध्यक्ष व्यापार मंडल हरीश सोनी, महामंत्री अनिल कार्की, भुबन काण्डपाल, दिलीप खेतवाल, दीपक खेतवाल, इन्द्र सिंह परिहार, धीरेन्द्र परिहार, नीमा दफौटी सहित मेला समिति के सदस्य एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहें।


संबंधित आलेख: