• Home
  • News
  • Uttarakhand Breaking: Omicron threat only at nights, public meetings continue during the day? Just before the code of conduct, now Union Defense Minister Rajnath Singh and Congress National General Secretary Priyanka Gandhi will visit Uttarakhand

उत्तराखंड ब्रेकिंग:ओमिक्रोन का खतरा केवल रातों को,दिन में जनसभाएं ? आचार संहिता से ठीक पहले केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का होगा उत्तराखंड दौरा

editor
  • Kanchan Verma
  • January 03, 2022 10:01 AM
Uttarakhand Breaking: Omicron threat only at nights, public meetings continue during the day? Just before the code of conduct, now Union Defense Minister Rajnath Singh and Congress National General Secretary Priyanka Gandhi will visit Uttarakhand

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने कहा है कि अंतिम मतदाता सूची 5 जनवरी 2022 को जारी की जाएगी,यानी 5 जनवरी के बाद ही उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा कि प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों पर कितने चरण में चुनाव होगा।एक तरफ ओमिक्रोन का खतरा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है उधर राजनीतिक दल युद्धस्तर पर चुनावी तैयारियां कर रहे है। इसी कड़ी में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड के दौरे पर 6 जनवरी को आने वाले है। उनके दौरे को लेकर शासन प्रशासन भी जुट गया है। रुट मैप से लेकर चाक चौबंद व्यवस्थाएं की जानी शुरू कर दी गई हैं। बीजेपी संकल्प यात्रा में प्रतिभाग करने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सबसे पहले उत्तरकाशी पहुंचेंगे। राजनाथ सिंह मातली हेलीपैड से जोशियाड़ा तक सड़क मार्ग से पहुंचेंगे,जिसके लिए प्रशासन ने रुट मैप तैयार किया है। 
उधर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तरप्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भी 8 जनवरी को कुमाऊं दौरे पर आ रही है। 8 जनवरी को हल्द्वानी या रुद्रपुर में प्रियंका जनसभा को सम्बोधित कर सकती है। स्थान फ़िलहाल तय नही है,लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी की ये जनसभा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनसभा को एक जवाब के तौर पर दिए जाने के लिए आयोजित की जा रही है।
वही विधानसभा चुनाव को लेकर जगह जगह आयोजित होने वाली रैलियों को लेकर आम जनता निराश है क्योंकि ओमिक्रोन के खतरे से बचने के लिए सरकार नाईट कर्फ़्यू लगा चुकी है लेकिन दिन में जनसभाओं का दौर जारी है ऐसे में जनता राजनीतिक दलों का पुरजोर विरोध करने के मूड में दिखाई दे रही है


संबंधित आलेख: