• Home
  • News
  • Uttarakhand Breaking: Prostitution was going on in the transit camp area of ​​Rudrapur! Police raided, three people including woman arrested

उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में चल रहा था देह व्यापार! पुलिस ने दी दबिश, महिला समेत तीन लोग गिरफ्तार

editor
  • Awaaz Desk
  • December 02, 2023 10:12 AM
Uttarakhand Breaking: Prostitution was going on in the transit camp area of ​​Rudrapur! Police raided, three people including woman arrested

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। खबरों के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में महिला अपने घर में देह व्यापार का धंधा करा रही है। शिकायत पर पुलिस ने दबिश दी तो महिला समेत तीन लोगों को पकड़ लिया। उनके पास से 35 सौ की नकदी और आपत्तिजनक सामान बरामद किया। इस दौरान टीम ने तीन महिलाओं को भी छु़ड़ाया।

सीओ सिटी अनुषा बड़ोला ने बताया कि शुक्रवार रात सूचना मिली कि ट्रांजिट कैंप तीनपानी डैम के पास एक मकान में महिला देह व्यापार करा रही है। सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी बसंती आर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम गंगापुर रोड के किनारे निर्माणाधीन मकान के सामने बने मकान पर दबिश दी। जहां मकान पर एक महिला और पुरुष बरामदे में बैठे हुए थे। जो पुलिस को देख भागने लगे। इस पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें दबोच लिया। इस दौरान पकड़ी गई महिला ग्राम फुलसुंगी की निवासी है जबकि युवक ने अपना नाम पता फुलसुंगी ट्रांजिट कैंप निवासी संजय कुमार पुत्र सरजू बताया।

बाद में पुलिस टीम ने घर के अंदर जाकर कमरों की तलाशी ली तो एक बंद कमरे में एक युवक और तीन महिलाएं मिली। पूछताछ में युवक ने अपना नाम शिमला बहादुर वार्ड नंबर एक ट्रांजिट कैंप निवासी गोवर्धन पुत्र यादराम बताया। जबकि महिलाए संजय नगर, किच्छा व मध्य प्रदेश के निवासी है। तलाशी लेने पर संजय कुमार के पास से और कमरे से आपत्तिजनक सामान और 3500 रुपये बरामद हुआ। सीओ सिटी अनुषा बड़ोला ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है।


संबंधित आलेख: