उत्तराखंड ब्रेकिंग:पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी पहुंचे हरिद्वार, किसी को भनक तक नही लगी,गुपचुप आये चन्नी ,न कोई कड़ी सुरक्षा न कोई और प्रोटोकॉल
न कोई कड़ी सुरक्षा न ही कोई प्रोटोकॉल,पंजाब के मुख्यमंत्री ऐसे उत्तराखंड आये कि किसी को भनक तक नही लगी। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने है धारा 144 लग चुकी है। ऐसे में कोई भी मंत्री शोर शराबा किये बिना ही कहीं ज़रूरत पड़ने पर जा सकता है। पंजाब के सीएम चरनजीत सिंह चन्नी सोमवार को सुबह 6 बजे हरिद्वार पहुंचे। हरिद्वार में अपने परिचितों के साथ पहुंचकर वो गऊ घाट गए और अपने पुरोहित के साथ मिलकर किसी नजदीकी का अस्थि विसर्जन संस्कार करवाया।
पौने घन्टे बाद ही चन्नी वापस पंजाब लौट गए। उनके आने की भनक तक किसी को नही लगी। राज्य में आचार संहिता लग चुकी है जिस वजह से चन्नी को पुलिस प्रोटेक्शन नही मिल पाई। ये भी एक वजह रही कि उनके आने की खबर तक नही लगी।
स्थानीय मीडिया को हरिद्वार कोतवाली इंचार्ज राकेन्द्र कठैत ने बताया कि पंजाब के सीएम चन्नी आये थे लेकिन क्यो आये थे किसी को नही पता। हरकी पैड़ी चौकी पुलिस ने चन्नी के आने की सूचना दी। यहाँ तक हरिद्वार महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल तक को इसकी जानकारी नही थी कि सीएम चन्नी वहां आने वाले है।