उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः पौड़ी में सनसनीखेज वारदात! बाल संरक्षण गृह में बालक ने किया सुसाइड, पुलिस और प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप
पौड़ी। पौड़ी से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां गाडोली के पास बाल संरक्षण गृह में एक बालक ने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार 17 साल के बालक ने आत्महत्या की है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। साथ ही परिसर में लगे सीसीटीव कैमरों को देखा जा रहा है। वहीं जाँच पूरी होने के बाद साफ होगा कि आत्महत्या का मुख्य कारण क्या रहा होगा? इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर खासी भीड़ जुट गयी।