उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः दवा कंपनी में एसटीएफ का छापा! नकली दवा बनाने की आशंका, हिरासत में लिए गए चार लोग
रुड़की। नकली दवा बनाने की आशंका के चलते एसटीएफ की टीम ने भगवानपुर के रायपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक दवा कंपनी में छापा मारा है। सूत्रों की मानें तो एसटीएफ की टीम को मौके से काफी दवाइयां मिली हैं और कार्रवाई के दौरान चार लोग पकड़े गए हैं। जिन्हें साथ लेकर लक्सर से लेकर सहारनपुर तक कार्रवाई की जा रही है।
गौरतलब है कि भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में पिछले कई सालों से नकली दवाएं बनाने का गिरोह सक्रिय है। कई बार स्वास्थ्य विभाग के साथ ही प्रशासनिक अमला कार्रवाई कर चुका है। बावजूद इसके नकली दवाई बनाने का गोरखधंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है।
इसी क्रम में आज सुबह करीब 6 बजे एसटीएफ की टीम ने भगवानपुर के रायपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में छापा मारा। यह कार्रवाई स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर की गई। एसटीएफ टीम को सूचना मिली थी कि इस कम्पनी में नकली दवाई बनाई जा रही है। कार्रवाई के दौरान एसटीएफ की टीम ने मौके से चार लोग पकड़े हैं।