• Home
  • News
  • Uttarakhand Breaking: Thank God! Report of all the employees of Bijapur Guest House who came in contact with Corona infected Delhi CM Arvind Kejriwal came negative

उत्तराखंड ब्रेकिंग:Thank God!कोरोना संक्रमित दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के संपर्क में आये बीजापुर गेस्ट हाउस के सभी कर्मचारियों की रिपोर्ट आई नेगेटिव

editor
  • Kanchan Verma
  • January 05, 2022 10:01 AM
Uttarakhand Breaking: Thank God! Report of all the employees of Bijapur Guest House who came in contact with Corona infected Delhi CM Arvind Kejriwal came negative

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित बीजापुर गेस्ट हाउस के सभी उन सभी 23 कर्मचारियों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है,जो दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के संपर्क में आये थे। सभी कर्मचारी होम आइसोलेशन में थे,इन सभी के आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए मंगलवार को सैंपल लिए गए थे।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सोमवार को देहरादून के परेड ग्राउंड पहुंचे थे यहां हुई रैली को संबोधित करने से पहले केजरीवाल जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सीधे बीजापुर गेस्ट हाउस गए थे और उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। पदाधिकारियों के अलावा बीजापुर गेस्ट हाउस के कुछ कर्मचारी भी उनके सम्पर्क में आये थे।

आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सभा में शामिल हुए आम आदमी पार्टी प्रवक्ता सामित टिक्कू समेत चार लोग आइसालेशन में हैं। सामित टिक्कू ने बताया कि सभा के दौरान वह दिल्ली के सीएम के संपर्क में आए थे। उनके कोरोना संक्रमित होने की खबर आने के बाद वह खुद और उनके संपर्क में आए चार लोग आइसोलेट हैं। चारों लोगों ने अपनी आरटीपीसीआर जांच करा ली है। उन्होंने बताया कि कोरोना रिपोर्ट आने तक वे आइसोलेशन में ही रहेंगे।


संबंधित आलेख: