उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः नई नजूल नीति के क्रियान्वयन को लेकर मण्डलायुक्त ने जिलाधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
नैनीताल। आज वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से मण्डलायुक्त दीपक रावत ने कुमाऊं मंडल के सभी जिला अधिकारियों को नई नजूल नीति के क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से नई नजूल नीति का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि नई नजूल नीति के संबंध में आम लोगों को जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि जिन आवेदनों में 25 प्रतिशत धनराशि जमा हो गई है उन्हें समिति से प्रशिक्षण करने के उपरांत अग्रिम कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। आयुक्त ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जिनकी डिमांड नोट जारी होनी है या संपूर्ण धनराशि जमा हो चुकी है उन्हें भी शीघ्र प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नई नजूल नीति के अंतर्गत बीपीएल श्रेणी के प्राप्त आवेदनों पर विशेष परीक्षण करते हुए शीघ्र निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण नरेंद्र सिंह भंडारी, सचिव पंकज उपाध्याय के साथ ही कुमाऊं मंडल के सभी जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से उपस्थित थे।